एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल, कार व भर्ती परीक्षा में नकल के लिए इस्तेमाल हुई गाइड भी मिली है। एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह में कुल 14 सदस्य हैं और 8 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।