यूपी बोर्ड ने पेपर लीक के चलते 12वीं की अंग्रेज़ी की परीक्षा 24 ज़िलों में की रद्द

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पेपर लीक के चलते 12वीं की अंग्रेज़ी विषय की परीक्षा 24 ज़िलों में रद्द कर दी है जो बुधवार दोपहर 2 बजे से प्रस्तावित थी। बोर्ड के अनुसार, जिन ज़िलों में परीक्षा रद्द की गई है उनमें आगरा, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, गाज़ियाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, अलीगढ़ और आज़मगढ़ शामिल हैं।