यूपी में 11 वर्षीय बच्चे ने तमंचे से गलती से बहन को मारी गोली, मां ने दर्ज कराया केस

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में एक 11 वर्षीय बच्चे द्वारा तमंचे से गलती से अपनी 16 साल की बहन को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है जिसमें बच्ची की मौत हो गई है। बच्चों की मां ने मामले में केस दर्ज करवाया है। बच्चों की मां के मुताबिक, उनका बेटा घर पर रखे अवैध तमंचे से खेल रहा था।