यूपी में 18वीं मंज़िल से मां को आवाज़ लगा रहे 12 वर्षीय लड़के की बालकनी से गिरकर हुई मौत

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की 18वीं मंज़िल के फ्लैट की बालकनी से गिरकर एक 12-वर्षीय लड़के की मौत हो गई। लड़का ग्राउंड एरिया में खड़़ी अपनी मां को आवाज़ लगाकर बुलाने के लिए बालकनी से नीचे झांक रहा था और तभी हादसा हुआ। बकौल पुलिस, घटना के समय वह बालकनी में अकेला था।