यूपी में 2 ट्रकों में टक्कर के बाद 2 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत, एक अन्य शव भी हुआ बरामद

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में शनिवार सुबह लखनऊ-कानपुर नैशनल हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर हो गई जिसके बाद उनमें आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, आग के चलते ट्रक में फंसे 2 लोग ज़िंदा जल गए जबकि एक शव ट्रक के बाहर मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों शवों को कब्ज़े में लेकर उनकी पहचान कर रही है।