यूपी में 2 ट्रकों में टक्कर के बाद भड़की आग, ज़िंदा जला खलासी
रायबरेली (यूपी) में शनिवार सुबह 2 ट्रकों के आपस में टकराने के बाद भड़की आग में एक खलासी ज़िंदा जल गया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय खलासी ट्रक चला रहा था व आग लगने पर वह अंदर ही फंसा रह गया जबकि चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।