यूपी में 2 दोस्तों ने की आत्महत्या, खुदकुशी से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- मृत्यु ही सत्य है

उत्तर प्रदेश के जालौन में दो दोस्तों ने मंगलवार रात को ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले उन्होंने एक वॉट्सऐप स्टेटस लगाया जिसमें लिखा था, "मृत्यु ही सत्य है।" वहीं, पुलिस ने कहा कि दोनों युवक अकसर दार्शनिक ओशो के प्रवचन सुनते थे और मरने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाया था।

Load More