उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में खादी महोत्सव व सिल्क एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया। समारोह में सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 2017 में बेरोज़गारी दर 17-18% थी जो अब घटकर 5% हो गई है। बकौल सीएम, "यह दिखाती है कि हमारे द्वारा प्रारंभ की गईं योजनाएं प्रभावी ढंग से कार्य कर रही हैं।"