(उत्तर प्रदेश) शाहजहांपुर पुलिस ने रेप पीड़िता के आरोपी से हुए बच्चे के डीएनए टेस्ट की मदद से घटना के 28-साल बाद आरोपी की पहचान की है। पुलिस के अनुसार, 1994 में पीड़िता के साथ 2 भाइयों ने रेप किया था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। बकौल पुलिस, मामले में दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।