यूपी में 49°C पार पहुंचा पारा, 24 घंटे में 51 की गई जान
इस समय पूरा भारत भट्टी की तरह तप रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 5 दिनों से भंयकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी और लू की वजह से पिछले 24 घंटे में 51 लोगों की जान चली गई। महोबा में ट्रेन चलाते समय लोको पायलट बेहोश हो गया। जिसके बाद ट्रेन ढाई घंटे तक महोबा स्टेशन पर खड़ी रही।