यूपी में 5 बच्चों की मां को हुआ अपने देवर से प्यार, थाने में कहा- देवर संग जीना-मरना है
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में 5 बच्चों की एक मां ने अपने से आधी उम्र के रिश्ते के देवर से प्रेम प्रसंग के चलते पति संग रहने से इनकार किया है। महिला ने थाने पहुंचकर कहा कि वह देवर संग जीना-मरना चाहती है और मामले में कोई कार्रवाई न हो। पुलिस ने उसे समझाते हुए परिवार में मामला निपटाने को कहा।