यूपी में 7 फरवरी से दोबारा खोले जाएंगे 9वीं-12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल व सभी कॉलेज
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 मामले घटने के बीच शनिवार को कहा कि राज्य में 7 फरवरी से अगले आदेश तक 9वीं-12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल और सभी डिग्री कॉलेज दोबारा खोले जाएंगे। राज्य सरकार के अनुसार, स्कूल-कॉलेज में मास्क की अनिवार्यता व कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना जैसी कोविड-19 गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।