आगरा (उत्तर प्रदेश) में 8-वर्षीय बच्ची के घर में घुसकर उसका रेप करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना के समय बच्ची के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे और वह अकेली थी। बकौल पुलिस, फरार अभियुक्त को नज़दीकी सीसीटीवी कैमरों व मुखबिरों की मदद से पकड़ा गया।