यूपी में 80 किलो चॉकलेट से बनाई गई भगवान गणेश की 3 फीट की मूर्ति, तस्वीर आई सामने

आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक दुकान में लगभग 80 किलोग्राम चॉकलेट से करीब 3 फीट की भगवान गणेश की मूर्ति बनाई गई है। दुकानदार यश भगत के मुताबिक, मूर्ति बनाने में लगभग एक हफ्ते का समय लगा और इसके लिए 4 कारीगर लगाए गए थे। बकौल दुकानदार, मूर्ति को 16°C तापमान में रखा गया है ताकि चॉकलेट पिघले नहीं।