यूपी में 9-वर्षीय नाबालिग से रेप के मामले में शख्स हुआ गिरफ्तार

बदायूं (उत्तर प्रदेश) में 9-वर्षीय नाबालिग से रेप के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी और तभी आरोपी आया और उसे अपने साथ ले जाकर उसका रेप किया। लड़की ने घर पहुंचने पर आपबीती बताई जिसके बाद केस दर्ज हुआ।