यूपी में अखिलेश के 'पुलिस द्वारा लोगों को मतदान से रोकने' के आरोपों पर इटावा डीएम ने दी सफाई
उत्तर प्रदेश में उप-चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के कई बूथों पर ‘पुलिस द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने देने’ के आरोपों पर इटावा के ज़िलाधिकारी अवनीश राय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, "सपा अध्यक्ष की किसी भी शिकायत में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। अब तक सिर्फ 3-4 ईवीएम बदली गई हैं।"