यूपी में आरओ व एआरओ परीक्षा का पेपर छूटने पर युवक ने किया हंगामा, नग्न होकर पहुंचा थाने
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ व एआरओ) परीक्षा का पेपर छूटने के बाद एक युवक ने हंगामा किया और वह नग्न होकर पुलिस थाने पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक बस से परीक्षा केंद्र जा रहा था और रास्ते में पेशाब करने के लिए उतरने के बाद उसकी बस छूट गई थी।