कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने छेड़खानी के आरोप में बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में इस दौरान सड़क पर काफी लोग इकट्ठा दिख रहे हैं। बकौल पुलिस, संबंधित थाने के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।