यूपी में उमेश पाल की हत्या के आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई शुरू

प्रयागराज प्रशासन (उत्तर प्रदेश) ने एक बीएसपी विधायक की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के केस में आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।'