यूपी में एएनएम के पद पर चयनित हुईं 1,573 महिलाओं को सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा चयनित 1,573 हेल्थ वर्कर्स (एएनएम) को नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "पूर्ण विश्वास है कि आप सभी उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नज़ीर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।"