यूपी में एक घर के बाहर लिखा गया 'हिंदू भारत छोड़ो'; पुलिस बोली- कार्रवाई होगी

पुलिस ने बताया है कि बांदा (उत्तर प्रदेश) में एक घर के शौचालय की दीवार पर 'हिंदू भारत छोड़ो' लिखा मिला है जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बकौल पुलिस, आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य मकान की दीवार पर 'हिंदू मकान खाली करो' का नारा भी लिखा गया है।