गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी में दूषित पानी पीने से 50 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए हैं। बकौल डिप्टी सीएमओ, "38-बच्चों, 13-महिलाओं, 5-वरिष्ठ नागरिकों और 3-वयस्कों को उल्टी, डायरिया व पेट दर्द की शिकायत थी।" उन्होंने आगे कहा, "हमने 8 सैंपल्स जांच के लिए भेजे हैं...अगर घटना...दोबारा होती है तो...सैंपल लेने के लिए 2 कैंप लगाए जाएंगे।"