यूपी में एनआरआई के ₹1 करोड़ के आभूषण कैब में छूटे, पुलिस ने 4 घंटे में बरामद कर लौटाए
पुलिस ने बताया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (उत्तर प्रदेश) में शादी में शामिल होने आए एक एनआरआई का बैग कैब में छूट गया था जिसमें ₹1 करोड़ से अधिक कीमत के आभूषण रखे थे। बकौल पुलिस, मात्र 4 घंटे के अंदर आभूषणों से भरा बैग गाज़ियाबाद में कैब ड्राइवर के पास से बरामद कर एनआरआई को लौटा दिया गया।