यूपी में एनडीए को 72 व 'INDIA' को मिलेंगी 8 लोकसभा सीटें: रिपब्लिक एग्ज़िट पोल
रिपब्लिक-मैट्रिज़ के एग्ज़िट पोल में लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश में एनडीए को 72 जबकि 'INDIA' ब्लॉक को 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पीएमएआरक्यू के एग्ज़िट पोल में यूपी में एनडीए को 69 सीटें जबकि 'INDIA' ब्लॉक को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सातवें व आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव शनिवार को समाप्त हुए।