यूपी में एसडीएम के 45 वर्षीय ड्राइवर का खून से लथपथ शव मिला, बेटे ने जताई हत्या की आशंका
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एसडीएम जगमोहन गुप्ता के सरकारी ड्राइवर जयदेव (45) का खून से लथपथ शव शुक्रवार रात उसके घर के कमरे में मिला। उसके बेटे ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई लेकिन किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। बकौल रिपोर्ट्स, जयदेव का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।