यूपी में एसपी पर लगा एमबीए स्टूडेंट की फर्ज़ी गिरफ्तारी का आरोप, एचसी ने दिए जांच के आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को एक एमबीए स्टूडेंट की कथित तौर पर फर्ज़ी गिरफ्तारी करने को लेकर रायबरेली के एसपी अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ जांच कराने का निर्देश दिया है। पीड़ित की मां के मुताबिक, टैक्सी न देने पर एसपी ने चोरी के आरोप में बेटे को फंसाया। कोर्ट ने 2-महीने में रिपोर्ट मांगी है।