यूपी में एसी फटने के बाद फ्लैट में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह हुआ तबाह

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (उत्तर प्रदेश) में गौर सिटी 1 की एक हाउसिंग सोसायटी के एक फ्लैट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग एसी फटने के बाद लगी थी और हादसे में फ्लैट जलकर पूरी तरह तबाह हो गया है।