यूपी में कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा ने 31 सेकेंड में सुनाए यूपी के सभी 75 ज़िलों के नाम

उत्तर प्रदेश के देवरिया में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली अंकिता चौरसिया का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह 31 सेकेंड के भीतर यूपी के सभी 75 ज़िलों के नाम बता रही है। अंकिता फिलहाल आदर्श प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर में पढ़ रही है। वीडियो पर कई यूज़र्स ने कमेंट किया और एक ने लिखा, "बहुत अच्छे बेटा।"