यूपी में कक्षा एक की छात्रा को क्लास में बंद कर चले गए शिक्षक, 18 घंटे बाद निकाला गया बाहर

संभल (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा को शिक्षक क्लास में बंद कर चले गए जिसे 18-घंटे बाद बुधवार सुबह बाहर निकाला गया। बकौल परिजन, छात्रा के बारे में पूछने पर शिक्षकों ने उसके नहीं होने की बात कही और स्कूल का गेट बंद कर दिया। एक अधिकारी के मुताबिक, मामले में कार्रवाई की जाएगी।