यूपी में कल से एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू बेचने पर लगाई गई रोक, आदेश जारी
उत्तर प्रदेश में 1 जून 2024 से एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू बेचने पर रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में अप्रैल 2013 में तंबाकू युक्त पान मसाले के निर्माण/बिक्री पर रोक लगाई गई थी लेकिन कुछ कंपनियां पान मसाले के साथ तंबाकू का पाउच बेच रही थीं।