यूपी में कांग्रेस दफ्तर के पास हुई हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जालौन (यूपी) में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। बकौल पुलिस, कार्यकर्ताओं द्वारा बैरियर क्रॉस करने पर बल का प्रयोग किया गया। कर्नाटक में कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है जिसका विरोध हो रहा है।