यूपी में कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे डिप्टी-सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए हैं। जालौन ज़िले में उनकी फॉर्च्यूनर कार कथित तौर पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। इसे लेकर केशव प्रसाद ने कहा, "मां पीतांबरा की असीम अनुकंपा व आप सभी के आशीर्वाद से पुत्र योगेश कुमार मौर्य पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।"