लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में अपनी कार पर 'ठाकुर साहब' लिखवाकर घूमते एक दारोगा का वीडियो सामने आया है। इसे लेकर सवाल पूछने पर दारोगा ने एक पत्रकार से कहा, "क्यों परेशान कर रहे हैं?, बच्चे (बेटे) ने लिखवा दिया है...मैं हटा दूंगा।" लखीमपुर खीरी पुलिस ने बताया, "मामले में ट्रैफिक पुलिस ने एमवी ऐक्ट के तहत चालान किया है।"