यूपी में कार में टक्कर लगने के बाद शख्स ने बीच सड़क पर कैब चालक को पिस्टल के बट से मारा
यूपी के लखनऊ में कार में टक्कर लगने के बाद शख्स ने बीच सड़क पर कैब चालक को पिस्टल के बट से मारा और इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने X पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "असलहे को ना समझें खेल वरना जाना पड़ सकता है जेल।"