यूपी में कार से टकराने के बाद पुलिस पर लगा सरकारी गाड़ी तोड़ने का आरोप, सीओ ने दी सफाई

बस्ती (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी में पैर-हथौड़ा मारते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मियों पर एक कार चालक को फंसाने के लिए सरकारी गाड़ी तोड़ने के आरोप लगे हैं। बकौल सीओ, "बदमाशों का पीछा करते समय कार से टकराकर गाड़ी का मडगार्ड टेढ़ा हो गया था...जिसे पुलिसकर्मी पैर-हथौड़ा मारकर ठीक कर रहे थे।"