यूपी में किशोरी से 2 युवकों ने किया गैंगरेप, ग्रामीणों ने आरोपियों को पेड़ से बांधकर पीटा

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को खेत में घास काटने गई एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ 2 युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोरी के शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई की। ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।