बदायूं (यूपी) में सोमवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर 7 बंदरों की हत्या कर दी और एक खेत में पड़े बंदर व उनके बच्चों के शवों का वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, बंदरों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। ज़िला वन अधिकारी ने बताया, "जांच के लिए पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम लगी हैं।"