यूपी में कुछ युवकों ने कुत्ते को बोरे में भरकर उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

आगरा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को कुछ युवकों ने एक कुत्ते को कथित तौर पर बोरे में भरकर उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, आरोपियों द्वारा कुत्ते को बोरे में भरकर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्ता गली में लोगों को देखकर अक्सर भौंकता था जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया।