प्रयागराज ज़ोन (यूपी) के एडीजी प्रेम प्रकाश ने कैंसर पीड़ित हर्ष नामक 12-वर्षीय लड़के का मनोबल बढ़ाने के लिए रविवार को उसे एक दिन के लिए एडीजी बनाया। बकौल रिपोर्ट्स, उसने कुछ फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए। पुलिस द्वारा ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों में लड़का कुर्सी पर बैठा दिख रहा है और उसे पुलिसकर्मी सैल्यूट कर रहे हैं।