यूपी में कैब चालक को पिस्टल की बट से मारने वाला आरोपी है अंतर्राष्ट्रीय शूटर
लखनऊ (यूपी) में कार में टक्कर लगने के बाद बीच सड़क पर कैब चालक को पिस्टल की बट से मारने वाले आरोपी की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शूटर विनोद मिश्रा के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विनोद 2020 में वडोदरा में हुए मास्टर्स गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुका है और वह एक शूटिंग अकैडमी भी चलाता है।