यूपी में खंभे से टकराकर कार में लगी आग, महिला के साथ ज़िंदा जला उसका ढाई माह का नवजात

कासगंज (यूपी) में गुरुवार देर रात सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड के खंभे से टकराकर एक कार में आग लग गई जिससे उसमें सवार एक महिला और उसके ढाई माह के नवजात शिशु की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, कार चला रहा उसका पति झुलस गया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय परिवार दर्शन के लिए मथुरा जा रहा था।

Load More