यूपी में खाली मकान के अंदर फंदे से लटके मिले लड़का-लड़की के शव, दोनों करना चाहते थे शादी

हरदोई (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक खाली मकान के अंदर एक लड़का व लड़की के शव एकसाथ फंदे से लटके हुए मिले। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक-युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।