यूपी में खेत में शौच करने पर खेत मालिक ने दलित लड़के को पीटा, मल साफ करने को किया मजबूर

इटावा (उत्तर प्रदेश) के परासना गांव में खेत में शौच करने पर खेत मालिक द्वारा 15 वर्षीय एक दलित लड़के को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देने के बाद पीटा गया। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद आरोपी ने नाबालिग लड़के को खेत से मल साफ करने के लिए भी मजबूर किया। पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज किया गया है।