कानपुर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स लाठी से एक गाय को पीटता दिख रहा है। एक ट्विटर यूज़र ने यूपी पुलिस को टैग कर वीडियो शेयर किया और बताया कि यह वीडियो कानपुर देहात के खनपना का है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।