उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार दिसंबर से गायों के लिए 24-घंटे ऐम्बुलेंस सेवा शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि 'अभिनव ऐम्बुलेंस' अभियान के तहत 515 ऐम्बुलेंस तैयार की गई हैं। बकौल मंत्री, फोन आने पर ऐम्बुलेंस एक पशु चिकित्सक व 2 सहायकों के साथ 15-20 मिनट में मौके पर पहुंचेगी।