यूपी में गैंगरेप से आहत होकर खुदकुशी करने वाली महिला के बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा उठाएंगे डीएम
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में गैंगरेप से आहत होकर पति के साथ खुदकुशी करने वाली महिला के 3 बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा ज़िलाधिकारी (डीएम) अंद्रा वामसी उठाएंगे। डीएम ने कहा है कि बच्चे किसी सरकारी या निजी स्कूल में पढ़ सकते हैं और दोनों जगह उनकी पढ़ाई निशुल्क रहेगी। मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।