यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद का शार्प शूटर बल्ली पंडित हुआ गिरफ्तार, पास से मिले 10 बम

उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर व पूर्व सांसद अतीक अहमद के शार्प शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी को चकिया (प्रयागराज) से गिरफ्तार किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड से 5 दिन पहले अतीक की पत्नी और मामले की फरार आरोपी शाइस्ता परवीन को बल्ली संग देखा गया था। बकौल रिपोर्ट्स, बल्ली को 10 बमों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Load More