यूपी में ग्राम प्रधान ने मंदिर में शादी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका से थूककर चटवाया
गाज़ीपुर (यूपी) में बृजेश यादव नामक ग्राम प्रधान द्वारा मंदिर में शादी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका को एक कमरे में प्लास्टिक के पाइप से पीटने व उनसे थूककर चटवाने का वीडियो सामने आने के बाद यादव को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार द्वारा किसी अन्य से शादी तय करने के बाद पीड़ित लड़की ने प्रेमी संग शादी की थी।