प्रतापगढ़ (यूपी) के बाघराय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग एक महिला को ज़मीन पर पटककर उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। लोगों ने बारिश का पानी घर में जाने के विरोध में महिला की पिटाई की थी और यह वीडियो कथित तौर पर ग्राम सभा का है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।