यूपी में घर के बाहर लगे बोर्ड के एंगल में फंसा नशे में धुत मर्चेंट नेवी कर्मी का गला, हुई मौत

लखनऊ (यूपी) में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल में गला फंसने से मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक शख्स की मौत हो गई और यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के समय शख्स नशे में था और एंगल पर गिरने के बाद खुद को संभाल नहीं पाया।